Anubandham Gujarat Rojgar Portal 2022: Online Registration, anubandham.gujarat.gov.in Login & App Download

Anubandham Gujarat Rojgar Portal 2022: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नई रिक्तियों के बारे में सूचित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों के रोजगार पोर्टल शुरू किए गए हैं। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, गुजरात सरकार के रोजगार विभाग द्वारा Anubandham Portal लॉन्च किया गया है। यह एक एकीकृत पोर्टल है जो नियोक्ताओं और कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जोड़ता है, नौकरी की तलाश कर रहे नियोक्ताओं और युवाओं को रोजगार प्रदान करता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Gujarat Anubandham Portal पर पंजीकरण, Gujarat Anubandham Portal लॉगिन और अन्य आवश्यक जानकारी साझा कर रहे हैं। पोर्टल से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप लेख पर अंत तक बने रहें।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल द्वारा राज्य में बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए Anubandham Portal शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से, नियोक्ता इस पोर्टल पर भर्ती के पदों को अपलोड करते हैं और उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता या कौशल के अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

Anubandham Rojgar Portal का उद्देश्य

गुजरात सरकार द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वाले नागरिकों को एक पोर्टल पर जोड़ना है। इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता अपने संगठन में कार्मिक प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर रिक्ति से संबंधित जानकारी प्रकाशित कर सकते हैं और नौकरी चाहने वाले Anubandham Rojgar Portal के माध्यम से घर बैठे नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे राज्य में बेरोजगारी दर पर काबू पाया जा सकेगा।

Anubandham Portal के लाभ और विशेषताएं

  • यह एक एकीकृत पोर्टल है जो नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों को एक ही स्थान पर जोड़ता है।
  • Anubandham Gujarat Rojgar Portal के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • नियोक्ता भी इस पोर्टल के माध्यम से भर्ती से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल की मुख्य विशेषता यह है कि पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को
  • किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के जरिए बेरोजगारी दर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

Anubandham Portal पर Registration के लिए पात्रता आवश्यक दस्तावेज

Anubandham Portal की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज: इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए, लाभार्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करना होगा: –

  • आवेदक गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:-
  • आधार कार्ड
  • पते का सबूत
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Anubandham Portal Registration 2022: पंजीकरण कैसे करें?

वे सभी उम्मीदवार जो Anubandham Portal पर पंजीकरण करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करें:-

  • सबसे पहले आपको Anubandham Portal की आधिकारिक वेबसाइट anubandham.gujarat.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद आपको होम पेज पर “Register” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  •  “Register” ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको Job Seeker या Job Provider / Employer को सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद Email ID या Mobile Number दर्ज करें और “Next” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Email ID या Mobile Number पर OTP मिलेगा।
  • आपको उस OTP को निर्दिष्ट स्थान पर दर्ज करना होगा और “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • OTP Verification के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज करनी होंगी।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपका Anubandham Portal पर सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएगा।

Anubandham Portal में लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार को Anubandham Portal की आधिकारिक वेबसाइट anubandham.gujarat.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    विकल्प पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको Email ID, Password और Capcha Code दर्ज करना होगा और “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाएंगे।

Anubandham Portal ऐप डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Anubandham Rojgar Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद आप पेज को नीचे स्क्रॉल करें।
  • अब आपको “Get it on Google Play” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने मोबाइल एप खुल जाएगा।
  • अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके डिवाइस में मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।

Anubandham Gujarat Rojgar Portal हेल्पलाइन नंबर

यदि आप Anubandham Gujarat Rojgar Portal पर पंजीकरण या लॉगिन करते समय किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, या आप पोर्टल से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर: 63-57-390-390 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment